Thursday, April 26, 2007

बहुजन समाज पार्टी ने शिव जी का आशिर्वाद लिया


@gyandutt I'm reading: बहुजन समाज पार्टी ने शिव जी का आशिर्वाद लियाTweet this (ट्वीट करें)!

गौतम बुद्ध, अम्बेडकर, महामाया रोड/नगर/पार्क/क्रासिंग आदि का जमाना शायद पुराना हो गया है. वोट बैंक के गणित का तकाजा ऐसा हुआ कि बसपा ने शंकर जी का आशिर्वाद सेंक्शन करा लिया.

सवेरे घूमने जाती मेरी मां ने खबर दी कि शिव कुटी के एतिहासिक मन्दिर पर बहुजन समाज पार्टी का झण्डा फहरा रहा है. चित्र देखें:

(शिव कुटी में कोटेश्वर महादेव मंदिर का कंगूरा - आयत में बसपा का ध्वज)

शिव कुटी का कोटेश्वर महादेव का मन्दिर उस स्थान पर है जहां वनवास जाते समय भगवान राम ने गंगा पार कर शिवलिंग की स्थापना कर पूजा की थी. तुलसी ने उस विषय में लिखा है:

मुदित नहाइ किन्हि सिव सेवा। पूजि जथाबिधि तीरथ देवा।

राम का शिवलिंग का कोटेश्वर महादेव के रूप में पूजन उनके एक महत अभियान का संकल्प था.

अब जब कोटेश्वर महादेव के पुरी-पुजारी गण; मुफ्त में बंटे बाटी-चोखा और अन्य माल से तृप्त; बसपा का झण्डा शिव मन्दिर पर फहरा रहे हैं, तो समय बदला जानिये मित्रों! बहन जी ने सवर्णों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की वकालत कर एक मुद्दा तो झटक ही लिया है. आगे, जैसी सरकार बनाने में जरूरत पड़े, राम मन्दिर बनाने का मुद्दा भी वे भजपा से हड़प लें तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिये. क्या पता टेण्ट में बैठे राम लला का परमानेण्ट निवास बनाने की निमित्त बसपा बन जाये।

कौन कहता है गिरगिट ही रंग बदल सकता है
सियासी दलों को तबियत से निहारो यारों.

Bookmark and Share
प्रतिक्रियायें :
 

6 महत्वपूर्ण टिप्पणियां:

प्रियंकर said...

हा-हा! क्या बात है .

mahashakti said...

अर्शीवाद नही भगवान के सिंर पर सवार होने की कोशिस है।

Udan Tashtari said...

कौन कहता है गिरगिट ही रंग बदल सकता है।
सियासी दलों को तबियत से निहारो यारों.



--बहुत खूब, पाण्डेय जी.

राजीव said...

आपकी पैनी नज़र के क्या कहने!


इस पर उड़न तश्तरी जी ने जो फरमाया है, बहुत सटीक है।

Shiv Kumar Mishra said...

Bahan jee is 'Manuwaadi' Tulsi Das ko kosh rahee hongi.Unhein is baat par gussa aata hoga ki Tulsi ne apni chaupaaee mein Ram ke nadee parkar Shiv ki pooja karke wahan Shivling sthaapit karne ki baat ka warnan karke bahan jee ke liye raasta kathin kar diya......

Sochiye agar Tulsi Das jee ne aisa nahin kiya hota to kya hota...Bahan jee apne party ke ghoshna patra mein is baat ka jikra karti ki ek dalit yaani ki Kewat ne ek sawarn Ram ko apni naav par baithakar yahin to nadi paar karaaya tha.Isliye Daliton aur sawarnon ki dosti ke naam par Bahan jee ne ye mandir yahan banwaaya.....

ज्ञानदत्त पाण्डेय Gyandutt Pandey said...

मैं चुनाव आयोग के मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (http://www.and.nic.in/election/MCC-AMENDMENT.pdf) के प्रावधान 1.(3) एवं 1.(6) की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं. शिवकुटी के मन्दिर पर बसपा के झण्डे से इनका उलंघन हुआ प्रतीत होता है. चुनाव आयोग एम.सी.सी. के उलंघन पर बहुत सख्त है. पर हिन्दी ब्लॉगरी इतनी शैशवावस्था में है कि उसके दांत ही नहीं हैं. कोई उसे सीरियसली लेता ही नहीं/पढता नहीं।

मीडिया अपने में या सरकारी प्रेस रिलीज में ही मस्त है। ब्लॉगों को कौन खंगाले!

Blog Widget by LinkWithin

स्टैटकाउण्टर