पत्रिका, पुस्तक या ब्लॉग की पठनीयता में भाषा की शुद्धता या कसावट एक एक पक्ष है। विचारों में दम होना दूसरी बात है। प्रस्तुतिकरण का एक तीसरा पक्ष भी है। इसके अलावा लिंक दे कर अन्य सन्दर्भ/सामग्री तक पाठक को पंहुचाने और अन्य तकनीकी उत्कृष्टता (ऑडियो/वीडियो/स्लाइडशो आदि) से पाठक को संतृप्त करने की क्षमता इण्टरनेट के माध्यम से ब्लॉग पर उपलब्ध है।
मेरी समझ में नहीं आता कि सिवाय अहो-रूपम-अहो-ध्वनि की परस्पर टिप्पणी की आशा के, कौन आपका ब्लॉग देखना चाहेगा, अगर उसमें उपलब्ध सामग्री वैसी ही है, जैसी प्रिण्ट में उपलब्ध होती है?
कुल मिला कर पाठक के सीमित समय का कितना भाग कितनी कुशलता से आप लपकने का माद्धा रखते हैं, वह महत्वपूर्ण है।
लेखक की बौद्धिकता का महिमामण्डल या भौकाल बहुत लम्बा नहीं चल पाता। उपलब्ध सामग्री में कुछ काम का मिलना चाहिये पाठक को। यह काम का कैसे मिले?
हिन्दी का पाठक आपसे हिन्दी सीखने नहीं आ रहा। पर वह आपसे वह हिन्दी – उच्छिष्ट हिन्दी जो बोलचाल में है, को जस का तस भी नहीं सुनना चाहता। भाषा में प्रयोगधर्मिता और भाषाई उच्छिष्टता दो अलग अलग बाते हैं। और इन्हें उदाहरण दे का समझाने की बहुत जरूरत नहीं है। “रागदरबारी” या “काशी का अस्सी” दमदार प्रयोगधर्मी कृतियां हैं। और जब लोग यह कहते हैं कि नेट पर ८०-९० प्रतिशत कूड़ा है तो या तो वे उस उच्छिष्ट सामग्री की बात करते हैं, जो पर्याप्त है और जिसमें रचनात्मकता/प्रयोगधर्मिता अंशमात्र भी नहीं है; या फिर वे शेष को कूड़ा बता कर (अपने को विशिष्ट जनाने के लिये) अपने व्यक्तित्व पर चैरीब्लॉसम पालिश लगा रहे होते हैं।
मेरी समझ में नहीं आता कि सिवाय अहो-रूपम-अहो-ध्वनि की परस्पर टिप्पणी की आशा के, कौन आपका ब्लॉग देखना चाहेगा, अगर उसमें उपलब्ध सामग्री वैसी ही है, जैसी प्रिण्ट में उपलब्ध होती है? अगर आप अपने “विचारों का अकाट्य सत्य” रूढ़ता के साथ बांट रहे हैं और चर्चा के लिये विषय प्रवर्तन कर बहुआयामी विचारों को आमन्त्रित नहीं कर रहे हैं, तो आप यहां क्या कर रहे हैं मित्र?! आप तो वैशम्पायन व्यास/मिल्टन/शेक्सपीयर या अज्ञेय हैं। आप तो सातवें आसमान पर अपनी गरिमामयी अट्टालिका में आनन्दमंगल मनायें बन्धुवर!
(सेल्फ प्रोक्लेम्ड नसीहताचार्यों से खुन्दक खा कर पोस्ट लिखना शायद मेरी खराब आदत का अंग हो गया है। और मुझे मालुम है कि इससे न कोई मूवमेण्ट प्रारम्भ होने जा रहा है और न मुझे कोई लोकप्रियता मिलने वाली है। पर पोस्ट लिखना और उसे पब्लिश होने के लिये ठोंकना तो विशुद्ध मनमौजियत का विषय है। और मैं वही कर रहा हूं।)
ब्लॉग की पठनीयता सतत प्रयोग करने की चीज है। कई मित्र कर रहे हैं और कई सलंग/सपाट/प्लेन-वनीला-आइस्कीम सरकाये जा रहे हैं – पोस्ट आफ्टर पोस्ट!
सरकाये जायें, आपसे प्रति-टिप्पणी की आस आपका वन्दन करती रहेगी। कुछ समय बाद आप स्वयं नहीं समझ पायेंगे कि आप बढ़िया लिख रहे हैं या जबरी लोग आपकी पोस्ट की पसन्द बढ़ाये जा रहे हैं!
"यार हिंदी थोड़ी आसान नहीं लिख सकते? और ये हिन्दी में टाइप कौन करता है?"मेरे ब्लॉग लेखन की बजाय मेरी टाइपिंग की कीमत ज्यादा आंकी नरेश ने। धन्य महसूस करने के अलावा और मैं कर भी क्या सकता हूं! :-)
यह बताने पर कि खुद ही करता हूं, बड़े प्रशंसाभाव से बोले - "तुम तो यार हुनरमन्द आदमी हो! तुम्हें तो रिटायरमेण्ट के बाद हिन्दी टाइपिस्ट की नौकरी मिल ही जायेगी।"





28Comments so far:
Post a Comment
-खराब या अच्छी-आदत तो हमारी भी इसी तरह की हुई जा रही है. संगत का असर होगा.
वैसे टाईपिंग तो आप अच्छी कर ही लेते हैं और इसलिये हुनरमंद सही कहा आपको!! बधाई.
एक उम्मीदवार दूसरे से बोला, "मेरा चयन होना तो पहले से ही तय है, आप क्यों अपना टाइम खोटी कर रहे हो ?"
दूसरा प्रेसर में आ गया, उसे नौकरी की सख्त जरूरत थी,
"चलिए आ ही गए हो तो कोई चुटकुला ही सुना दो" ,पहला बोला .
आप क्यों हम लोगों को डरा-डराकर दुकान ठप कराना चाहते हैं ? पड़े रहने दीजिए किसी कोने में :)
गणेश चतुर्थी की बहुत शुभकामनायें ..!!
बाकी सोच रहा हूँ कि कहीं सेल्फ़ प्रोक्लेम्ड नसीहताचार्यों के रूप में आप मेरी ओर भी तो इशारा नहीं कर रहे! लेकिन फिर सोचता हूँ कि मैंने तो पिछले कुछ समय से कुछ लिखा ही नहीं है, ट्यूब खाली हो गई है तो उसके भरने की प्रतीक्षा की जा रही है, इसलिए मेरे लेखन की ओर कदाचित् आपका इशारा नहीं होगा, ही ही ही!! :D
आपके बैचमेट ने आपकी हिन्दी की प्रशंसा तो की, शुक्र मनाईये। यहाँ तो शुरुआती दिनों में मित्र आदि गालियाँ देते थे कि पता नहीं कौन से ज़माने की शुद्ध हिन्दी टाइप लिखता हूँ कि शब्दकोष की आवश्यकता पड़ जाए। उस समय मैंने हिन्दी में लिखन का पुनः आरंभ नया-२ ही किया था इसलिए हिन्दी के घोड़े पर ऊँचे ही सवार था! :) वैसे हो सकता है कि आपके मित्र ने आपके हिन्दी लेखन की ओर ही ध्यान दिया हो और सामग्री पर अधिक तवज्जो न दे पाए हों इसलिए ब्लॉग के मसौदे पर कोई टिप्पणी देने में असमर्थ रहे। :)
उत्तर: पठनीयता एक झाम है। प,ठ,न, य, त में अमुचित मात्रा लगाकर लिखी जाती है तथा सेल्फ प्रोक्लेम्ड नसीहताचार्यों से खुन्दक खा कर पोस्ट लिखने से इसका जन्म होता है।
सहमत हूँ आपसे।
इससे पूर्ण सहमति । प्रविष्टि ने लुभाया । अनूप जी की टिप्पणी लाजवाब है ।
श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभ कामनाएं-
आपका शुभ हो, मंगल हो, कल्याण हो |
चचा को नसीहत देने की महाभूल किसने की? जल्दी बताएँ।
आप 'उच्छिष्ट' की जगह 'उच्छृंखल' लिखना चाह रहे थे क्या?
'अहो-रूपम-अहो-ध्वनि की परस्पर टिप्पणी' के ब्याज से ब्लॉग के जीवित पूर्वज 'प्रिण्ट' पर क्यों ताना कस रहे हैं? वहाँ भी ' विशुद्ध मनमौजियत'वाले पाए जाते हैं। बेचारों को मौज करने दीजिए।
" और जब लोग यह कहते हैं कि नेट पर ८०-९० प्रतिशत कूड़ा है तो या तो वे उस उच्छिष्ट सामग्री की बात करते हैं, जो पर्याप्त है और जिसमें रचनात्मकता/प्रयोगधर्मिता अंशमात्र भी नहीं है; या फिर वे शेष को कूड़ा बता कर (अपने को विशिष्ट जनाने के लिये) अपने व्यक्तित्व पर चैरीब्लॉसम पालिश लगा रहे होते हैं। " यह प्रिंट मीडिया का भी सच है।
सुबह सुबह क्रोध अच्छा नहीं होता। 'अतवार' के दिन तो हरगिज नहीं ! भतीजे दहशत में आ जाते हैं, उनका ख्याल रखिए।
यहाँ पर टिपण्णी देने वाले पाठक मुझे प्रिय है मैं उनका सम्मान करता हूँ.. पर मैं ये जानता हूँ कई बार, या यु कहू कि बहुत बार टिप्पणिया कुश को मिलती है ना कि पोस्ट को.. यही हो रहा है हिंदी ब्लोगिंग में.. ब्लोगर पोस्ट से बढा हो जाता है यहाँ पर.. हमारी हालत ये है कि ब्लोगर का फोटो देखते है उस पर पहुच जाते है और कमेन्ट कर देते है.. पर असली पाठक वही है जो गूगल से आये जो आपको जानता नहीं है.. सिर्फ पोस्ट पढ़कर कमेन्ट दे.. ऐसे लोगो का मैं हमेशा स्वागत करता हूँ.. यदि उम्दा ब्लोगिंग का मज़ा लूटना है तो पोस्ट पर कमेन्ट किया जाये.. ब्लोगर को नहीं..
बाकी मैंने आज तक कभी इस बात पर गौर नहीं किया कि किसी ने इन्टरनेट पर सामग्री को कूड़ा कहा या नहीं.. वाकई मुझे नहीं पता.. और आप का ब्लॉग तो ज्ञान का भंडार है ब्लॉग पोस्ट में अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग निश्चित ही गूगल में आपके ब्लॉग को सर्च में जगह देता है.. सर्च इंजन ओप्टीमाइजेशन के हिसाब से आपके ब्लॉग को मैंने उत्तम पाया है..
how true
इसका अर्थ यह भी हुआ कि नेट में प्रतिशत अच्छी सामग्री भी है। हमें प्रयास करना है कि यह प्रतिशत और बढ़े।
जो भोगा देखा उसे शब्द देकर लिखना ...ब्लोगिंग वही है ..उसे आप कितना दिलचस्प बनाते है ये आपके मूड पर निर्भर है ...ओर आपके कौशल पे ..पाठक की सोचकर लिखेगे तो ब्लोगिंग नहीं होगी .फिर अपनी मर्जी पीछे चली जायेगी ...कौन बात किसको पसंद आ जाए कह नहीं सकते .पर फिर भी मै इसे उपयोगी टूल मानता हूँ ....अब ये आप पर है आप इसका उपयोग करे या दुरूपयोग...पर फायदा ये है रिमोट आपके हाथ रहेगा
इसमें तो कतई दो राय नहीं, नहीं तो आदमी दूसरी बार भले नजर मार ले, तीसरी बार तो वो किसी के ब्लॉग में झांकने भी नहीं जाएगा. (...ध्यान दीजिए, मैं आपके ब्लॉग पर अकसर आते रहता हूं...:))
रहा सवाल हुनरमंदी का तो हम भी मानते हैं कि आप हुनरमंद है! अलबत्ता, हम आपकी टाइपिंग एबिलिटी को दोष नहीं दे रहे...
सुंदरता किसी भी लेखन की पहली शर्त है। असुंदर को कोई भी पास नहीं फटकने देता। पर स्थायित्व तो शिवम् और सत्यम् से ही आता है, इन के बिना तो असीम सुंदर लेखन भी दफ़्न हो जाता है।
John Clare (English poet)
किसी मजदूर से पूछा जाय तो कहेगा - पठनीयता उसे कहते हैं जब मस्टर पर दस्तखत करते समय मजदूरी की रकम सही दिख जाय।
मंत्री से पूछा जाय तो उसी फाईल को पठनीय मानेगा जो कि उसे कुछ 'विटामिन एम' दे सके।
यही प्रश्न अगर भीम से यक्ष ने पूछा होता तो जवाब मिलता - अचार की बरनी पर लिखे को पठनीयता कहते हैं :)
हर एक का पठनीयता डेफिनेशन अलग अलग होता है शायद :)
किसी रचयिता के भौकाल से पुस्तक/पोस्ट पढ़नी प्रारम्भ तो की जा सकती है पर पूरी करने के लिये और दुबारा पढ़ने की ललक जगने के लिये पठनीयता आवश्यक है । आपकी पोस्टों का नयापन व वैचारिक उद्वेलिता पोस्टों को अति पठनीय बनाती हैं । मन मौजियत में लिखे रहें ।
एक सर्वे करने का मन है. आपके अलावा कितने ब्लॉग्स गैर ब्लॉगर पाठकों की टिप्पणियाँ पाते हैं?
जिन खोजा तिन पाईंया..
कूड़े को परिभाषित किये जाने की आवश्यकता है ।
नसीहत अली रोज़े रख रहे हैं, तो नसीहताचार्य पैदा हो गये ।
रमज़ान मुबारक, गुरुवर !
कहना मल्हन साहब का भी ग़लत नहीं लगता, कोई प्याले को देखता है तो कोई प्याले में देखता है, अपनी अपनी नज़र है.
...यह बात मेरे मन की कही। कुछ ऐसा ही शायद मैं भी कर रहा हूँ। शानदार आलेख के लिए खूब बधाई।
Post a Comment