नत्तू पांड़े की माई की सख्त हिदायत थी कि उसके सुपुत्र का कोई न्यूड वीडियो न लिया जाये। उसको यह आशंका है कि इस वीडियो का (भविष्य में) नत्तू की शादी के अवसर पर ब्लैक मेल करने हेतु दुरुपयोग हो सकता है।मेरे जैसे तहलकाई के पास कोई चारा न बचा सिवाय स्टिंग ऑपरेशन (हिन्दी में क्या कहेंगे – डंक-संचालन या दंश-अभियान/दंशाभियान?) के। बाथ रूम में जब नत्तू पांड़े को नहलाया जा रहा था तो उनका खिड़की से वीडियो उतार लिया!
यह पांच सेकेण्ड का वीडियो ट्रेलर, इस ब्लॉग का नियमित ग्राहक होने के नाते आपको दिखा दे रहा हूं। इसके कापीराइट का कित्ता मिल सकता है – क्या अन्दाज है आपका?! मेरा आकलन चले तो ये बन्दा या तो प्रधानमंत्री बनना चाहिये या फिर (अगर मेरे मन का चले तो) नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक। उस हिसाब से इस वीडियो की वैल्यू लगायें!) :-)





36Comments so far:
Post a Comment
इसके अलावा 'फेरेक्स फॉर फोरेक्स' स्कीम चलाई जाएगी जिसमें डिब्बाबंद बच्चों के खाद्य उत्पाद 'फेरेक्स' के निर्यात के बदले 'फॉरेक्स कमिटी' का गठन किया जायगा :)
************
पता नही यह ग्राईप वाटर और फेरेक्स अब भी बाजार में मिलता है कि नही, बचपन में हम तो ग्राईप वाटर जान बूझकर एकाध चम्मच और पी लीते थे....कुछ नमकीन-मीठा सा होता था इसलिये :)
नववर्ष की शुभकामनाएं।
.
.
कैसा वीडियो, कौन सा स्टिंग ऑपरेशन?
वीडियो मैंने भी देखा है, जो नहा रहा है क्या उसका चेहरा दिख रहा है आपको ?
मैं कहता हूँ कि यह मेरे बाबा की करामात है जो किसी और का वीडियो मेरा बता कर अपने ब्लॉग का ट्रैफिक बढ़ा रहे हैं।
...नत्तू पान्डे...
वैसे एक बात से प्रस्न्नता है आप भी वंशवाद के समर्थक है
आप सभी को नववर्ष की अहर्निश मंगल कामनाएं !
प्रणाम
नववर्ष पर आप को और सारे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ।
नयी खुशियाँ लेकर आए नया साल। आप ऐसे ही खुशियाँ बांटते रहें जैसे आप आज बांट रहे हैं।
१९८८ की बात है। मेरे ससुर ने मेरे बेटे नकुल की आवाज को टेप रेकॉर्डर पर उतार लिया था। वह ढाई साल का था और बोलना शुरू कर दिया था।
कभी कभी जब मन लगता था हम उसे छुपके से सुनते हैं। छुपके से, इसलिए कि मेरे बेटे को यह बात बिलकुल पसन्द नहीं। शर्मा जाता है और उसने धमकी दे रखी है कि अवसर मिलने पर इस टेप को वह गायब कर देगा।
नत्तू पाण्डे को हमारा आशीर्वाद।
इस विडियो रेकार्डिंग को सही सलामत रखिए। मेरा अनुमान है कि बडे होकर नत्तू भी आपको यह विडियो देखने या दिखाने नहीं देगा।
शुभकामनाएं
जी विश्व्नाथ, जे पी नगर
आपको और आपके समस्त परिवार को ईसा का नया साल बहुत बहुत मुबारक हो. शुभकामनाएं
अब इस वीडियो की कीमत हम लोग क्या बतायें, कहिये तो इंडिया टीवी वालों से संपर्क साधा जाय.. लेकिन वह भी तो तीस-चालीस साल बाद संभव है(अगर यंगेस्ट भी हुआ तो)
तबतक मटर की घुघनी खाइये, चाह पीजिये और लगे हाथ गंगा माई में नहा आइये..
नव वर्ष मंगलमय हो..
बहुत खूब!
बाद के लिये तो बहुमूल्य हो जाएगा यह वीडियो, और कीमत तो इसकी है ही नहीं बताने वाली !
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें ।
आप को ओर आप के परिवार को नववर्ष की बहुत बधाई एवं अनेक शुभकामनाए
naye sal ki shubhkamnaye..
आपको सपरिवार नव वर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनायें ।
पी एम बनकर खूब कमाए फ़ेम फ़ेम फ़ेम ।
शुभकामनाएं
आपसे अपेक्षा है कि आप हिन्दी के प्रति अपना मोह नहीं त्यागेंगे और ब्लाग संसार में नित सार्थक लेखन के प्रति सचेत रहेंगे।
अपने ब्लाग लेखन को विस्तार देने के साथ-साथ नये लोगों को भी ब्लाग लेखन के प्रति जागरूक कर हिन्दी सेवा में अपना योगदान दें।
आपका लेखन हम सभी को और सार्थकता प्रदान करे, इसी आशा के साथ
डा0 कुमारेन्द्र सिंह सेंगर
जय-जय बुन्देलखण्ड
nice photo
टिप्पणी २. आप भी ऐसे ही थे?
सपरिवार आपको, नत्तू पाण्डेय को और आपके पाठकों को नव वर्ष की मंगल कामनाएँ!
उस पोस्ट पर आपको टिप्पणी-विकल्प बंद नहीं करनी चाहिये थी। देखें तो लोगों की क्या प्रतिक्रिया है। गंगातट पर कब्रों के बहाने बड़ा ही सटीक कटाक्ष है। मैं पूरी तरह सहमत हूँ....
नत्तू बबुआ नंगे नहा रहे हैं और आप प्रधानमंत्री या वैज्ञानिक का चोला अभी से पहना रहे हैं। धन्न हो महराज ।
बच्चा 'वाइल्ड लाइफ फोटोग्रॉफर' बनना चाहे तो [COUTESY - 3 IDIOTS, अपन के दिमाग में ऐसे उज्जवल खयाल आते तो अपन भी हैट लगाए कोई फिलम बना रहे होते]
& warm regards to Entire Family
Post a Comment